Attention Entrepreneurs: एंटरप्रेनर ध्यान दें

बड़े दिनों बाद आज कुछ लिखने का मौका मिला है| खुद का काम (बिज़नेस विमन) होना कोई आसान बात नहीं है| नौकरी में आपकी एक हद तक ज़िम्मेवारी होती है, पर आपके अपने काम में आप खुद के मालिक हो| कहने पढ़ने में बहुत अच्छा लगता है, किन्तु भारत में एंटरप्रेनर होना अपने आप में दम रखता है| मैं यहाँ अपनी तारीफों के पुल नहीं बांधना चाहती, केवल कुछ लिखने का प्रयास कर रही हूँ| Continue reading

Tum sath nahi ho – Hindi poem

तुम साथ नहीं हो
तो कुछ नहीं है
सब कुछ फीका है
सारे दिन फीके हैं
सारी रातें फीकी हैं
सारी बातें फीकी हैं
बहुत याद आती है
दिल को सताती है
काश तुम मेरे पास आ सकती

How to read:
Tum sath nahi ho
To kuch nahi hai
Sab kuch fikka hai
Sare din fikkei hai
Sari raatein fikki hai
Sari baatein fikki hai
Bhut yaad aati hai
Dil ko stati hai
Kash tum mere paas aa sakti

 

Khula aakash dekh – Hindi Motivation Poem

खुला आकाश देख मन कहता है
मुझे भी पंख दो हवा में उड़ने दो
चाहे कठिन हो कितनी भी डगर
हम मंज़िल से मुँह न मोड़ेंगे
चाहे हो कितनी बड़ी चट्टान मगर
हम ना पीछा छोड़ेंगे
चाहे हो ज़मीन आग उगलती
या समंदर की हो उंची लेहरें उछलती
हम ना पीछे देखेंगे
बस आगे बढ़ते जायेंगे
हर मुश्किल के रेगिस्तान में
हम विजय का झंडा लेहराएंगे

How to read:
Khula aakash dekh man kehta hai
Muje bhi pankh do hwa mein udne do
Chahe kathhin ho kitna bhi dagar
Hum manjil se muh na modege
Chahei ho kitni badi chhtaan magar
Hum na picha chodege
Chahe ho jamin aag uaglti
Ya samnder ki ho unchi lehre uchalti
Hum na piche dekhege
Bus age badte jayege
Har mushkil ke registaan mein
Hum vijay ka jhanda lehrayegein

Hindi Poem on Father|Dad

जब किसी मुश्किल सवाल का जवाब हो न पता
तब याद आतें है मुझे अपने प्यारे पिता
लगते हैं वो बाहर से थोड़े सख्त
पर हमेशा देते हैं मुझको अपना वक़्त
बुरी संगत में न मैं पड़ जाऊँ
इसलिये रखते हैं मुझपर नज़र
जब भी पिताजी बाज़ार जाते हैं
मेरे लिये ज़रूर कुछ लाते हैं
मुझे अपने पिताजी पर बहुत गर्व है
पिताजी साथ हैं तो खुश हर पर्व है

How to read:
Jab kisi mushkil swal ka jbab ho na ptta
Tab yaad aatei hai muje apne pyare pita
Lagte hai wo bahar se thode sakhth
Par hmesha dete hai mujko apna waqt
Buri sangat mein na pad jaun
Esliye rakhte hai mujhpar nazar
Jab bhi pita ji bajaar aate hai
Mere liye jarur kuch late hai
Muje apne pita ji par bhot garv hai
Pita ji hai to khush har parv hai

Meri pyari Maa – Hindi Poem on Mother

मेरी प्यारी माँ तू कितनी प्यारी है

जग है अंधियारा तू उजियारी है
शहद से मीठी हैं तेरी बातें
आशीष तेरा जैसे हो बरसातें
डांट तेरी है मिर्ची से तीखी
तुझ बिन ज़िंदगी है कुछ फीकी
तेरी आंखो में छलकते प्यार के आंसू
अब मैं तुझसे मिलने को भी तरसूं
माँ होती है भोरी भारी
सबसे सुन्दर प्यारी प्यारी
-अनुष्का सूरी द्वारा अपनी माँ डॉ सुषमा सूरी को समर्पित

Behakti ye nazar – Hindi Poem On Love

बहकती ये नज़र अब किसे बह्काएगी
तेरी याद की ये तड़प अब और कितना तडपाएगी
तेरे लब पर खिलती हुई जब एक हंसी आयेगी
प्या बताऊँ देख के तुझे ज़ालिम जान ये मेरी जाएगी
बादलों से तेज़ बरसात होगी
जब अपनी मीठी मुलाकात होगी
इस तड़पते दिल को जोर से तब धडकाएगी
जब सब तूफ़ान को चीर कर पास तू मेरे आयेगी

How to read:
Bahkati ye nazar ab kise bhkayengi
Teri yaad ki ye tadap ab aur kitna tadpayegi
Tere lab par khilti hue jab ek hansi aayegi
Kya btaun dekh ke tujhe jalim jaan ye meri jayegi
Badlo se tez barsaat hogi
Jab apni mithi mulakaat hogi
Es tadpte dil ko jaur se tab dhdkayegi
jab sab tufaan ko cheer kar paas tu mere aayegi

Hindi Messages For Love | Hindi Love Messages

Here are some cute, original Hindi love messages for him and her which you would enjoy reading and sharing :

Hindi Love Messages with English Translation :

  • मुझे रात दिन बस एक काम है

मेरी जुबां पर बस तेरा ही एक नाम है

I have only one work day and night. Only your name is present on my throat.
  • तेरी आँखों का ये जो मस्त जाम है
             पिला दे मुझे ये तेरा आशिक बदनाम है
The intoxicating nectar of your eyes, let me drink it, your lover is notorious.
  • दिल खोल के देख लो मेरा नाम लिखा है इस में बस तेरा
            आजा मेरी ज़िदगी में अब तू मैंने दिल से तुझे है पुकारा
Open my heart and see, only your name is written on it. Come in my life now, my heart is longing for you.
  • फूलो की खुशबू से चरों तरफ छाई है बहार
             बताना चाहता हूँ मुझको तुझसे है कितना प्यार
The spring is blossoming with the fragrance of the flowers. I wish to tell you how much I love you.
  • तेरे बिना चैन नहीं मुझे दिन रैना
             तू अब बस मेरी बनके ही रहना
My mind is in an unrest day and night. Now you be only mine.

Seekha hai tumse – Hindi Poem

तेज़ दर्द में भी मुस्कुराना सीखा है तुमसे
डगमगाती कश्ती में न थरथराना सीखा है तुमसे
यूँ तो लोग बहादुर कहलाते है जंग लड़के लेकिन
ज़िन्दगी की जंग को लड़ते जाना सीखा है तुमसे
चाहे हो छाए काले बदल या हो छाया घोर अँधेरा
तुमको तो दिख जाता था दूर कही उगता सूरज
क्या कहना तुम्हारे साहस का क्या कहना तुम्हारा धीरज का
तुम्हारा वो मुस्कुरा कर सह लेना चाहे जो हो संकट
सलाम है तुमको चाहे आज तुम मेरे साथ नहीं
दिल में मेरे जीती रहोगी हमेशा जैसे जीती हो आज अभी

Maa – Hindi Poem on Mother

सबसे सुन्दर जग में कौन?
बस एक तू है माँ
सबसे प्यारी किसकी मुस्कान?
बस एक तेरी ही है माँ
किस ने बनायीं मेरी पहचान?
तूने ही तो मेरी प्यारी माँ
किसकी बोली मिश्री से मीठी
तेरी ही है मेरी माँ
किसकी डांट है इमली से तीखी
तेरी ही तो प्यारी माँ
किसके लिए करूँ मैं सब कुर्बान
तेरे लिए मेरी प्यारी माँ

Hum Panchi Hain Neel Gagan Ke – Hindi Poem

हम पंछी हैं नील गगन के

हमको तुम अब उड़ने दो
खुले आकाश में पतंगों जैसे
ऊंचाइयों को तुम छूने दो

Image

हमको पिंजरों में न पकड़ो
हमारे पंखों को मत जकड़ो
हमको भी जीने दो कुछ जीवन
जिसमें हो कुछ भीगा सावन
हमको रहने दो तुम आज़ाद
बस इतनी सी हैं फरियाद